कोंडागांव: 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर 25 हजार तक का जुर्माना
वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित की है।इस अवधि में जिले सहित प्रदेश के सभी नदी,नाले,जलाशयों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा।नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 25000 जुर्माना।