नानपारा: बनकसही गांव में सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क दुरुस्त करने की मांग की
नवाबगंज में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण की मांग की है।विकास खंड नवाबगंज के अंतर्गत नूरी चौराहा से जानकी कलकलवा तटबंध तक 12 किलोमीटर लंबा पिच मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बनकसही गांव के पास सडक पर जलभराव है