खगड़िया: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा खगड़िया
सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार सुबह से ही खगड़िया शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 7 बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर "हर-ह