अंबाह: अंबाह पुलिस का बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक वाहन जब्त
Ambah, Morena | May 30, 2026 अंबाह पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।क्षेत्रों में की गई सघन जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहन जब्त कर थाना परिसर में खड़े कराए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी और चेतावनी दी कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।