कोटपूतली: गुती के पास कंटेनर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
Kotputli, Alwar | Apr 7, 2026
बानसूर के टिकली का बास निवासी हिमांशु सैनी सोमवार शाम बहरोड़ से बाइक पर घर लौट रहा था। गुती के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बहरोड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर कर दिया।