UP- वाराणसी में 21 लड़कियां और 11 युवक कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे एक ठगी के अड्डे पर मिले है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना एकता क्षेत्र के बरौली अहीर स्थित शमशाबाद रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 18 चक्का भारी ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा नो-एंट्री के दौरान भारी ट्रक की आवाजाही के बीच हुआ, जिसके बाद शहर में नो-एंट्री नियमों के पालन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
.
.
.
.
#Agra #ShamsabadRoad #BaroliAhir #RoadAccident #CCTV
Fatehabad, Agra | Jul 31, 2026