उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखंड की टीम ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में डूब रहे 16 वर्षीय मयंक शर्मा को सकुशल बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, मयंक शर्मा, पुत्र चंद्रशेखर शर्मा, निवासी सेक्टर-45, नोएडा (उत्तर प्रदेश) गंगा में डूबने लगे थे। मौके पर मौजूद SDRF टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
SDRF की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SDRF उत्तराखंड लगातार मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रही है।
.
.
.
.
#Haridwar #SDRF #Uttarakhand #KanwarYatra #Rescue
Fatehabad, Agra | Jul 31, 2026