गोहद: PM सुरक्षित मातृत्व अभियान पर 9 जून को कल जिलेभर के अस्पतालों में लगाए जाएंगे शिविर,जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
Gohad, Bhind | Jun 8, 2026 भिण्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल 9 जून को जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योति परिहार ने कार्यालय से दी जानकारी