बौंसी: बैदाचक गांव के पास बाइक से गिरकर 35 वर्षीय शिक्षिका की मौत, स्कूल जा रही थी ड्यूटी पर
Bausi, Banka | May 13, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के बैदाचक गांव समीप बाइक से गिरकर एक 35 वर्षीय शिक्षिका की मौत मंगवार करीब 8 बजे हो गयी। मृत शिक्षिका की पहचान पटना कंकड़बाग निवासी नीलू प्रसाद पति अजय किशोर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि शिक्षिका बाराहाट जंक्शन पर उतर कर बाइक से अपने पति के साथ सरूवा स्कूल जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।