बौंसी: तेलियाकूरा गांव में करंट से दो लोगों की मौत होने पर सांसद और विधायक ने आश्रित परिवार को सौंपा 4-4 लाख रुपए का चेक
Bausi, Banka | May 14, 2025 प्रखंड क्षेत्र के संगा पंचायत स्थित तेलियाकुरा गांव में बुधवार करीब 2:00 बजे करंट से मरने वाले दो व्यक्ति के आश्रित परिवार को संसद गिरधारी यादव एवं कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम ने चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। 12 मई को बारात से वापस आने के दौरान बस 11000 तार की चपेट में आ गई थी। जिसमें विजय पहाड़िया व दिलीप सिंह की मौत हो गई थी।