बदायूं: बदायूं के पचौरी नगला गांव में नीलगाय से टकराकर टैम्पो पलटा, टैम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 11, 2026 बदायूं जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र के पचौरी नगला गांव के पास बुधवार तीन बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक टैम्पो अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गया, जिससे टैम्पो चला रहा थाना उझानी क्षेत्र के पटपरागंज गांव का रहने वाला 25 वर्षीय रतनपाल पुत्र श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।