चकरनगर: डिभोली प्राथमिक विद्यालय से मिड डे मील का राशन चोरी, पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया
थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिभोली में चोरों ने मिडडेमील का राशन पार कर दिया। गुरुवार को 2बजे स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणा बाजपेई ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि सुबह जब विद्यायल पहुंची तो किचिन का ताला टूटा मिला।अंदर देखा तो सारा सामान रखा है सिर्फ एक बोरी गेंहू व एक बोरी चावल सहित गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।