चकरनगर: स्थानीय कस्बा के नाले में गंदगी भरी पड़ी, बीमारियों को दे रहे दावत, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
खण्ड विकास क्षेत्र के स्थानीय कस्बा चकरनगर मे नाला की सफाई नहीं होने से स्थिति गंभीर हो गई है। वर्षों से नाले की सफाई न होने के कारण नाला जगह-जगह चोक हो गया है, जिससे गंदा पानी नाला से बाहर फ्लो कर रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम करीब 6 बजे व्यापारियों ने हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया।