चकरनगर: सीएचसी केंद्र राजपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आशा बहुओं की क्लस्टर बैठक में दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर क्लस्टर बैठक की गई। इस बैठक में आशाओं की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में चल रही योजना को जागरूक करने के लिए बैठक की गई। गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे क्लस्टर बैठक में उपस्थित सभी आशाओं को एनसीडी,आरआई प्रोग्राम वीएचएस, आभा आईडी से संबधित गहन समीक्षा की गई।