चकरनगर: चंबल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छों का ट्रायल शुरू, नदी के किनारे अंडा रखने के लिए सुरक्षित स्थान खोज रहे
चंबल नदी में इन दिनों घड़ियाल व मगरमच्छों का ट्रायल चल रहा है।नदी के किनारे ये दोनों जलीय जीव घोंसला रखने के लिए जगह ढूंढ रहे है।सैंक्चुरी की टीम लगातार निगरानी कर रही है। आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह सेंगर ने बताया कि मगरमच्छ व घड़ियालों के अंडा देने का समय नजदीक आ गया है मध्य मार्च मे अंडा देना शुरू कर देंगे।