कुनकुरी: न्यायालय कुनकुरी ने बुजुर्ग दंपती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रदीप कुजूर को 10 वर्ष की सजा सुनाई
द्वितीय अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी ने बुजुर्ग दंपती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रदीप कुजूर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार मामला फरवरी 2025 का है, जब जमीन विवाद के चलते आरोपी ने 70 वर्षीय लच्छू राम और उनकी पत्नी देशी बाई पर प्राणघातक हमला किया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए