बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर जागू गांव निवासी किसान की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया, चेहरे पर मिला काला कपड़ा
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जगू में शाम से लापता किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार को गांव के पास एक कुएं में मिला। मृतक के चेहरे पर काला कपड़ा बंधा था। कुएं के पास खून के निशान भी मिले हैं। परिजन ने रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।