चाकुलिया में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभाष मेला सह 21वें गूंज महोत्सव का समापन शनिवार को शाम 5 बजे से पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ। मनोहर लाल उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं की जीवंत प्रस्तुति दी।