सिमडेगा: सिमडेगा का आम पहुंचा लंदन, किसानों के लिए नई उम्मीद : डीसी
सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे कहा कि जिले से 1322 किलोग्राम आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप लंदन भेजी गई है। उन्होंने इसे किसानों, विशेषकर महिला एफपीओ की मेहनत का परिणाम बताया। डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच से किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और सिमडेगा के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान