परिहार: आंधी-तूफान से बिजली सेवा बाधित, तार पर पेड़ गिरने से बढ़ी परेशानी
परिहार समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगह पेड़ और टहनियां बिजली तार पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। तेज हवा के कारण बिजली के खंभों और तारों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मि