सिढपुरा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेस नोट के मुताबिक थाना प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस टीम के सहयोग से अखिलेश उर्फ ब्रजेश पुत्र बीरवल तथा अखिलेश की पत्नी कुशमा देवी उर्फ सुषमा को गांव सरावल से गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।