शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा क्षेत्र में एसबीआई कियोस्क संचालक और उसके सहयोगियों पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि कियोस्क संचालकों ने 50 से अधिक ग्रामीणों के खातों से 25 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। मंगलवार को कई पीड़ित ग्रामीण आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।