कांके: सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2026 सदर अस्पताल से रविवार सुबह करीब दस बजे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 लाख से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ महापौर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।