हौज खास: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने केन्या गणराज्य की एक महिला यात्री को किया गिरफ्तार, 312 ग्राम कोकीन जब्त
प्रोफाइलिंग के आधार पर, आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने केन्या गणराज्य की एक महिला यात्री से 312 ग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 4.68 करोड़ रुपये है। यह महिला यात्री अदीस अबाबा से दिल्ली आई थी। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।