हौज खास: कस्टम विभाग की टीम ने इंफाल से IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर आए एक यात्री को 895 ग्राम विदेशी सोने के साथ किया गिरफ्तार
प्रोफाइलिंग के आधार पर, आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने इंफाल से आईजीआई टर्मिनल- 2 पर आए एक यात्री से 61.11 लाख रुपये मूल्य का 895 ग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। यात्री को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।