हौज खास: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की टीम ने युगांडा की महिला यात्री को किया गिरफ्तार, 280 ग्राम कोकीन जब्त
स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर, आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने एक युगांडा की महिला यात्री से 280 ग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 3.85 करोड़ रुपये है। यह महिला यात्री एंटेबे से शारजाह और फिर शारजाह से दिल्ली आई थी। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।