हनुमानगढ़: जिले के नोहर में वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर किया जब्त, 45 क्विंटल लकड़ियां पकड़ी
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर रहड़े जप्त किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है। क्षेत्र में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया और एक संदिग्ध रेहड़े को जप्त किया गया।