शिवपुरी जिले के घसराही के जंगल में वन विभाग की टीम शनिवार की सुबह करीब 8 बजे पहुंची। यहां टीम ने वन विभाग की जमीन की सीमाओं को चिन्हित करने के लिए चूना डालकर सीमांकन किया, ताकि खातों से लगी वन भूमि पर कोई भी ग्रामीण कब्जा न कर सके। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र और प्लांटेशन का भी निरीक्षण किया तथा वन क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने।