जबलपुर: रांझी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: ज़मीन के झगड़े में इंजीनियर को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
रांझी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई 'अंधी हत्या' की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात की जड़ में 15 एकड़ कृषि भूमि का विवाद निकला, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस के मुताबिक, मृतक क्लीरेंस एडकिंस और बाबा नेल्सन के बीच जमीन की रजिस्ट्री को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। मामला जब अदालत की चौखट तक पहुँचा, तो समझौते का दबाव