दरभंगा: जेल बंदी रौनक सिंह की पिटाई मामले में परिजनों ने बेहतर इलाज की मांग उठाई
दरभंगा जेल में बंद रौनक सिंह की कथित पिटाई के मामले में जांच जारी है। इस बीच रौनक सिंह की मां और भाभी ने जेल प्रशासन से उनके समुचित इलाज की मांग करते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर किए जाने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि उनकी रौनक सिंह से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद को बचाने की गुहार लगाते हुए कहा, "मुझे बचा लो।" परिवार ने मामले में किसी साजिश की आशंक