बदायूं: उझानी के हजरतगंज गांव के पास खेत पर घास लेने जा रही महिला को आवारा कुत्ते ने काटकर लहूलुहान किया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 30, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भवानीपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय कांती देवी पत्नी गोपालदास हजरतगंज गांव के पास खेत से घास लेने जा रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें काटकर लहूलुहान कर दिया । कांती देवी की चीख पुकार की आवाज सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह कुत्ते को भगाया और परिजनों को सूचना दी।