बहोरीबंद: दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, बाकल के मढिया गांव में पसरा मातम, तलैया में डूबने से गई जान, नहाने गई थी दोनों बच्चियां
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र के मढिया गांव में कल शनिवार शाम करीब 4 बजे एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। तलैया में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी जानकारी देते हुए बताया!