प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में अफीम डोडो की तौल अंतिम चरण में, 1.70 करोड़ से अधिक का भुगतान
प्रतापगढ़। जिले में सीपीएस पद्धति के तहत अफीम डोडो की तौल प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 10 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक 194 गांवों के 1649 कल्टीवेटरों की फसल का तौल किया जा चुका है। जिला अफीम अधिकारी एच.एल. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा अब तक 175 गांवों के 1549 कल्टीवेटरों से कुल 85,275.850 किलो अफीम डोडो की खरी