लोहरदगा: लोहरदगा में RSS कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, धर्म और समाज के उत्थान के लिए कार्यक्रम तय
लोहरदगा ईस्ट गोला रोड स्थित RSS कार्यालय में सोमवार शाम 5 बजे विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने की। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे प्रखंड बैठक, जिला अभ्यास वर्ग, रामोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव एवं त्रिशूल दीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।