लोहरदगा: सरना टोली बलसोता के पास हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत
भंडारा थाना क्षेत्र के सरना टोली बलसोता के समीप हाईवा की चपेट में आने से बीते शाम एक महिला की मौत हो गई थी । मृतक महिला की पहचान धनामुन्जी गांव निवासी तेलंगा उरांव की 30 वर्षीय पत्नी बिरसमनी उरांव के रूप में हुई है। मृतक महिला के पति ने सोमवार सुबह 6:30 बताया कि फोन से बात हुआ था कि हम लोहरदगा से लौट रहे हैं! फिर रास्ते में पत्नी का शव देख होश उड़ गया था!