लोहरदगा: सदर थाना परिसर में रविवार शाम 4:30 बजे होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
सदर थाना परिसर में 9 मार्च को होली पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर सीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे। जिसमें होली पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय किया गया। सीडीओ अमित कुमार ने कहा कि यहां के लोग काफी अच्छे है। सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते है।