लोहरदगा: राष्ट्रीय गौरक्षा समिति का गौरक्षा सम्मान अभियान, लोहरदगा अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
गौरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग अब तेज होती दिख रही है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे ज़िला गौरक्षा प्रमुख विकास यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा और सरकार तक जनभावना पहुंचाने का प्रयास किया।