बदायूं: लभारी गांव में खेत नापने के विवाद में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग को लात-घूसों से घायल किया
Budaun, Budaun | May 1, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के लभारी गांव में खेत नापने के विवाद में एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय मोती सिंह पुत्र जय सिंह के लातघूसें मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।