रामगढ़: हूटार में लूट का विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति पर फायरिंग, ₹3 लाख और लैपटॉप लूटे
Ramgarh, Palamu | Apr 13, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उनके पति इसराफील पर फायरिंग कर दी। घटना में शमा परवीन के पैर में गोली लगी, जबकि इसराफील बाल-बाल बच गए—गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई।दोनों घायलों को तत्काल लातेहार के बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।