पटना ग्रामीण: जनशताब्दी एक्सप्रेस में लूटपाट को अंजाम देने से पहले 4 अपराधियों को रेल पुलिस ने किया गिफ्तार- रेल SP ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस को श्रावणी मेला से पहले बड़ी सफलता मिली है। जनशताब्दी एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पटना रेल पुलिस केंद्र में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है।