डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर तीन घंटे भीषण जाम, जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई स्कूली वाहन फंसे
Dumraon, Buxar | May 5, 2026 पुराना भोजपुर चौक पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब तीन घंटे तक लगे इस जाम में आधा दर्जन से अधिक स्कूली वाहन, यात्री बसें और एक एंबुलेंस तक फंसी रही। मंगलवार को लग्न का शुभ दिन होने के कारण क्षेत्र में कई वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित थे।