जमुई: सरदोडीह के पास सड़क पर गिरे पेड़ के कारण बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरदोडीह के पास सड़क पर पेड़ गिरे होने की वजह से तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को परिजन द्वारा बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।