कन्नौज: कन्नौज शहर में सत्संग भवन में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुंदरकांड का पाठ हुआ आयोजन
कन्नौज सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोलकुआं मे आज बड़ा मंगलवार के पर्व को श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से ओतप्रोत हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज मंगलवार को यहां सत्संग भवन में आयोजित सुंदरकांड में श्रीराम दरबार सजाया गया और फिर सुन्दरकांड वाचक पं0 राजन रामायणी के मुखारबिंदु से सुन्दर्कांड पाठ शुरू हुआ। जिसको सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।