कन्नौज: जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर डीएम आशुतोष मोहन ने बुलाई बैठक, लाइसेंस से जुड़ा डाटा पेश करने का दिया आदेश
कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी बैठक बुलाई। मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने 4 से 5 साल के भीतर सक्रिय, निष्क्रिय और एक्सपायर हुए लाइसेंस का ब्यौरा मांगा गया है।