कन्नौज: ठठिया में 2018 में हुए मारपीट के मामले में कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाई 7-7 वर्ष की सजा
कन्नौज जिला न्यायालय के द्वारा ठठिया में हुई मारपीट के प्रकरण पर फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए राजूपाल के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सुदीश, छोटे, आशीष और सर्वेश के खिलाफ 7-7 वर्ष की सजा सुनाई और 11 हजार का जुर्माना आदेशित किया है।