कन्नौज: दाईपुर गांव में खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया, 2 हमलावर गिरफ्तार, 4 पर दर्ज हुआ केस
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कन्नौज के दाईपुर गांव में हुए खूनी संघर्ष की घटना पर बयान जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना में मृतक बुजुर्ग के पुत्र के द्वारा चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। यह विवाद पहले बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ था इसके बाद बड़े आपस में भिड़ गए।