चंदौसी: चंदौसी बदायूं चुंगी पर यातायात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया
चंदौसी स्थित बदायूं चुंगी पर रविवार शाम करीब 4:30 बजे यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए