धार: कलेक्टर कार्यालय में मांडू पर्यटन विकास पर बैठक, ₹24 करोड़ से होंगे कार्य
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की महत्वपूर्ण बैठक को कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक में स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों पर चर्चा की गई।कलेक्टर मिश्रा ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि योजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कर पूर्ण किए जाएं।