पूरनपुर: बंडा चौराहे पर भाकियू और बजरंग दल के नेताओं के बीच विवाद, तहरीर दी गई
पूरनपुर। बंडा चौराहे पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन और भारतीय बजरंग दल के नेताओं के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार भाकियू तहसील उपाध्यक्ष आमिर खान और बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख नामजीत सिंह के बीच सड़क पर कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर खान ने रास्ता रोकने और मारपीट का आरोप लगाया,