ब्यावरा: ब्यावरा के शासकीय बालक हाई स्कूल में 'स्कूल चले अभियान' के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन
ब्यावरा शहर के शासकीय बालक हाई स्कूल में गुरुवार को को दोपहर 12:00 बजे करीब स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को पुस्तकों व साइकिल का वितरण भी किया।